Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तर्ज पर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का संचालन किया जाना है। जिसके तहत जिले के 2 प्रखंड टोंटो एवं गुदड़ी का चयन केन्द्र स्तर से किया गया है। कार्यशाला में उपायुक्त के द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तर्ज पर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के बेहतर संचालन हेतु की दिशा मे उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान आकांक्षी जिला अंतर्गत शामिल सूचकांक स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, आधारभूत संरचना तथा वित्तीय समावेशन, सामाजिक विकास से संबंधित बिंदुओं पर पीपीटी प्रदर्शित करते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। कार्यशाला में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी के द्वारा चालू अगस्त माह में कार्यक्रम तहत चयनित दोनों प्रखंडों में चिंतन शिविर तथा प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों संग कार्यशाला का आयोजन करने हेतु संसूचित किया गया।
उक्त कार्यशाला में सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, सिविल सर्जन डॉ.साहिर पाल, जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, संलग्न प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सहित पीरामल फाउंडेशन एडीसी टीम व अन्य उपस्थित रहे