टाटा स्टील खेल विभाग की सहायक प्रबंधक अनन्या लिपि बनाई गयी झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन की उपाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : पूर्व खो खो खिलाड़ी एवं  सहायक प्रबंधक,  प्रशासन एवं कार्यक्रम, खेल विभाग टाटा स्टील जमशेदपुर में कार्यरत अनन्या लिपि को उनके उत्कृष्ट खेल प्रबंधन एवं खेलों के विकास में विशेष योगदान के लिए झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है l

इस मौके पर झारखंड राज्य खो खो एसोसिएशन की विशेष आम बैठक आयोजित की गयी थी जिसकी अध्यक्षता रांची के विधायक सी पी सिंह सह अध्यक्ष झारखंड खो खो एसोसिएशन ने किया l उस बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला एवं झारखंड राज्य में खो खो खेल के समुचित विकास हेतु झारखंड राज्य खो खो एसोसिएशन के रिक्त पदों पर उपयुक्त पदाधिकारीयों की  नियुक्ति हेतु राज्य संघ के महासचिव को अधिकृत किया।

इसके उपरांत पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो एसोसिएशन द्वारा अनुशंसा के आधार पर टाटा स्टील  खेल विभाग की अधिकारी अनन्या लिपि को झारखंड राज्य खो खो एसोसिएशन  में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी के साथ उपाध्यक्ष पद  हेतु नियुक्त किया गया।

इस मौके पर उनकी नियुक्ति पत्र उनके कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो एसोसिएशन के पदाधिकारीयों का एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में  पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा , संयुक्त सचिव श्रवण कुमार, कार्यकारिणी सदस्य डब्लू रहमान और मुजफ्फर अरशद शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें