Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा मुसाबनी मंडल कार्यसमिति बैठक बिरमान लामा की अध्यक्षता में संपन्न पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू रहे उपस्थित, पार्टी की मजबूती पर दिया जोर

भाजपा मुसाबनी मंडल कार्यसमिति बैठक मुसाबनी मंडल महामंत्री बिरमान लामा की अध्यक्षता में मुसाबनी स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई .

बैठक में उपस्थित घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चला रही है, जिसे सफल बनाने का दायित्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं पर है। उन्हें समाज के हर वर्ग के लोगो से संपर्क साधने तथा उनके सुख,दुख के सहभागी बनने का भी आवाह्न किया जाय। उन्होंने कहा की पार्टी द्वारा जो भी कार्यक्रम तय किए जाते है उसे गंभीरता से लेते हुए पूरा करना है। जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने संगठन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन में समय देने,जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कार्य करने तथा पार्टी की नीति – सिद्धांत एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन – जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यकर्ताओं को 2024 तैयारी में जुट जाने का आवाह्न किया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष साकेत अग्रवाल,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष समरनाथ मुखर्जी,मंडल महामंत्री विष्णु रजक,जिला शोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोमा महतो,ऋषिदेव प्रसाद, राखो नामाता,विनय भकत,किशोर सिन्हा,सुनील गागराय,बबलू पातर,लक्ष्मण,विदेश भुंईंया,मनसा पातर,संजय प्रसाद,मोहन मुंडा,राकेश स्टीवन,कमल पातर,कमल बेरा,उत्तम गिरी, बापी दास, बापी सिंह देव, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!