Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

युवा आक्रोश रैली की तैयारी के लिए सुन्दरनगर मण्डल में भाजपा की बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार शुक्ल हुए शामिल

Jamshedpur : भाजपा सुन्दरनगर मंडल की बैठक प्रमथनगर स्थित लोकनाथ भवन प्रांगण में मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

बैठक में 23 अगस्त को रांची के मोहराबादी मैदान में भाजपा युवा मोर्चा की युवा आक्रोश रैली पर विचार-विमर्श किया गया. .बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा सुन्दरनगर मंडल प्रवासी राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि आगामी 23 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा होने वाली जन आक्रोश रैली ऐतिहासिक रैली होने वाली है. इस बैठक में भाजपा जिला कार्यालय मंत्री सह सुन्दरनगर मण्डल प्रभारी सुबोध झा ने कहा कि भाजपा जिला कार्यालय से युवा जन आक्रोश रैली के निमित्त दिनांक 21 अगस्त को संध्या 5 बजे एक विशाल मशाल जुलुस निकाला जायेगा एवं आगामी 25 अगस्त को होने वाले मन की बात कार्यक्रम पर भी विशेष चर्चा की गई उन्होंने कहा कि इस पूर्वी सिंहभूम जिले से भी लगभग 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे.
इसमें सुन्दरनगर मंडल की भी भागीदारी अच्छी होगी.यहां के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे.साथ ही हमारी माताएँ एवं बहनें भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगी.बैठक में पूर्व जिला परिषद सुदीप्तो दे राणा,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु”,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य भारती देवी,पूर्व मंडल अध्यक्ष विभीषण गोप,अभय चौबे,विकास सिंह,वरिष्ठ नेता मुरली प्रसाद बर्णवाल,गजेंद्र सिंह,पूर्व मण्डल महामंत्री ईश्वर सोरेन,पिंटू शर्मा,पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष सोनू शर्मा,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह,लखी दास,शंकर दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता सिंगारी,सोमनाथ चक्रवर्ती, गुलशन सोनकर, संजय कुमार,बाबू गोप,तारा सिंगारी,वीणा सिंगारी,पिंकी कुमारी,मुन्ना प्रसाद,संजीव चटर्जी, मार्क बिलिएम्स,एवं अन्य सभी मण्डल के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!