Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुमका के बासुकीनाथ में हुए मानगो के अमरनाथ सिंह हत्याकांड में दुमका पुलिस ने दो अपराधियों को टाटानगर स्टेशन से किया गिरफ्तार

दुमका : मानगो के कुख्यात अमरनाथ सिंह हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों विशाल सिंह और अजित मंडल को दुमका पुलिस ने टाटानगर जंक्शन से गिरफ्तार किया।अमरनाथ सिंह की हत्या 27 जुलाई को देर रात बासुकीनाथ धाम में नन्दी चौक के पास गोली मार कर की गई थी। टाटानगर से गिरफ्तार दोनों हत्यारोपियों विशाल और अजित को दुमका लाकर पूछताछ की गई है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है और अमरनाथ सिंह हत्याकांड से जुड़े कई खुलासे किए हैं।मूल रूप से यूपी के देवरिया जिला का निवासी 24 वर्षीय विशाल सिंह जमशेदपुर के गाढ़ाबासा(थाना- बागबेड़ा) में रहता है।उसके विरुद्ध इचागढ(सरायकेला) और रेल थाना टाटा नगर में पहले से ही हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।दूसरा गिरफ्तार आरोपी अजित मंडल का भी आपराधिक इतिहास रहा है।वह सोनारी थाना में 2016 में हत्या के कांड में जेल गया था। मानगो थाना में भी उसके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज है।
अमरनाथ सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए दुमका एसपी ने जरमुंडी के SDPO के नेतृत्व में SIT का गठन कर रखा है। यह एसआईटी जमशेदपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापामारी कर रही है।

यह जानकारी देते हुए दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि जमशेदपुर से दीपक चौधरी उर्फ टेका और अभिषेक सिंह उर्फ बिट्टु सिंह को हथियार एवं जिंदा गोली सहित गिरफ्तार किया गया था।दुमका पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही छापामारी के कारण गिरफ्तारी के डर से इस कांड में फरार चल रहे अभियुक्त उत्तम महतो ने जमशेदपुर कोर्ट में मानगो औलीडीह ओपी(कांड सं0- 124/18) में आत्मसमर्पण कर दिया। उसे दुमका पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुटी है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!