Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मिथिला सांस्कृतिक परिषद मनाएगी 8-9 अप्रैल को विद्यापति स्मृति पर्व समारोह, आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति गठित

जमशेदपुरः मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह 2023 का आयोजन 8 और 9 अप्रैल को साकची स्थित बौद्ध मंदिर मैदान में किया गया है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह जानकारी अध्यक्ष शिशिर कुमार झा, महासचिव सुजीत कुमार झा, कोषाध्यक्ष अमर कुमार झा, प्रवक्ता सोमनाथ मिश्र और संयुक्त सचिव सह प्रभारी बबलू झा ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न उप समितियों का भी गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार झा, जियाडा के क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक प्रेमरंजन, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के एमडी सुरेश नारायण ठाकुर, एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह करेंगे। इसके साथ ही पुस्तक मेला, हस्तकला एवं मिथिला पेंटिंग का उदघाटन जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अशोक कुमार दास, रवीन्द्र  झा, आनन्द बिहारी दुबे एवं धर्मेंद्र सोनकर और आनंद मेला का उदघाटन रीता मिश्रा और राम सखि देवी करेंगी। इसी तरह 9 अप्रैल को कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सीएम रघुवर दास और जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय उपस्थित रहेंगे। महिला सदस्यों द्वारा आयोजित आनंद मेला का उदघाटन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ अरुणा मिश्रा और डॉ त्रिपुरा झा करेंगी।

इस मौके पर दिल्ली से विकास झा, अनामिका झा, दरभंगा से अरविंद सिंह, कंचन पांडेय के अलावा स्थानीय कलाकार पंकज कुमार झा, शंकर नाथ झा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे से होगी। इस दौरान अतिथियों को मिथिला के लजीज़ व्यंजनो  का रसास्वादन कराया जायेगा। यहां पान मख़ान, मछली सहित कई प्रकार के स्टाल उपलब्ध होंगे। इन सभी कार्यक्रमो को  संपादित करने के लिए उपसमिति का भी गठन किया गया है l   मिथिला पेंटिंग एवं पुस्तक स्टॉल व्यवस्था : शिवचंद्र झा, गोपाल चौधरी, सुबोध झा, निलेश झा, तरुण कुमार मिश्र, आनंद मेला : पंकज राय, रणजीत झा बागबेड़ा, रूबी झा, अनिल झा गम्हारिया, राजीव रंजन, विजय चंद्र झा, टेंट और लाइट व्यवस्था : मोहन ठाकुर, पंकज रॉय, धर्मेश झा लड्डू, अनिल झा आदित्यपुर, राजेश झा सिदगोरा, रवींद्र मिश्र चंदन , भोजन व्यवस्था : सुरेश झा , बिलास झा , कैलाश झा , राजीव मिश्र , राजेन्द्र कर्ण, विजय चंद्र झा ,यातायात व्यवस्था : गोपाल चौधरी, देवेन्द्र झा, सुरेश झा, चंदन कुमार झा, नवीन झा, पार्किंग व्यवस्था: नवीन झा, विनय चौधरी, अरुण पाठक ,प्रेस व्यवस्था : सोमनाथ मिश्र, बबलू झा, प्रमोद कुमार झा,मंच व्यवस्था : अमर झा, रणजीत झा, महानरायण झा, नवल चौधरी, धीरेन्द्र झा, प्रशासनिक अनुमति : अशोक मिश्र, धीरेन्द्र चौधरी,  कलाकार और अतिथि की देखरेख : राजेश झा जेम्को, अनिल झा गम्हारिया, बबलू झा, दिलीप मिश्र, अनन्त ठाकुर, जटाशंकर झा, कलाकार और अन्य भुगतान : पंकज राय, अमर कुमार झा राजेश झा जेम्को, शंकरनाथ झा, अनिल झा आदित्यपुर, स्वागत समिति : शिशिर कुमार झा, मोहन ठाकुर, नवकांत झा, अमलेश झा, शंकर पाठक, सरोज कांत झा, पंडित बिपिन झा, डॉ पुनीत कुमार झा, अरुण झा जेसी बी, दीपक झा, उमानाथ झा, रवींद्र मिश्र, पंकज झा सोनारी, प्रमोद सिंह, आकाश मिश्र, अशोक झा पंकज, संजय मिश्र, प्रमोद मिश्र, सीताकांत पाठक, अखिलेश मिश्र, निवास झा, राजीव ठाकुर, राघव मिश्र, किशोर झा, अश्विनी ठाकुर को जिम्मेदारी दी गयी है l

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!