जमशेदपुर : नवरात्रि के शुभ अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा आज जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के परसुडीह में आदि दुर्गा बाड़ी सरबोजनिन दुर्गा पूजा कमिटी ,नेताजी मिलन संघ विद्या सागर पल्ली, हलुदबनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस मिलन संघ क्लब,साउथ ईस्टर्न रेलवे दुर्गा पूजा एवं काली पूजा कमिति औरश्री श्री दुर्गा पूजा कमिति जोजोबेड़ा के दुर्गा पूजा पंडाल का पूजा अर्चना और फीता काटकर उद्घाटन किया गया। विधायक ने वहां उपस्थित आयोजकों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को नवरात्रि की शुभकामना दी। मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है।।माँ दुर्गा का आशीर्वाद सदैव जुगसलाई विधानसभा वासी और झारखंड वासियों के ऊपर बना रहे यही कामना करता हूं।
मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, मुखिया अरुणा एक्का, मानिक मल्लिक, महेश सिंह, तरुण पाल, मनोज सरकार, कृष्णा कालिन्दी, मुनमुन चक्रवर्ती, संजय सिंह, बापी शंकर कालिन्दी, शिबू ओझा, सौरव मित्रा नियोगी, आदि लोग उपस्थित थे।