Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सदर थाना के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस ने धर दबोचा, साथ पिस्टल चाकू एवं तीन मोबाईल फोन भी हुआ बरामद

Chaibasa :- विगत दिनों मे घटे चाईबासा सदर बाजार स्थित सरस्वती आलू भंडार से हुए लूट की घटना का उद्भेदन सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कर दिया है. इस संबंध मे जानकारी देते हुए पुलिस उपाधिक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक को एक द्वारा सदर थाना मे विचरण करने की गुप्त सुचना मिली थी ,जिसके सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व मे एक छापेमारी दल का गठन हुआ, उसके उपरांत इस दिशा मे कार्रवाई करते हुए सदर थाना की टीम ने एक अपराधी को हिन्द चौक से देशी पिस्तौल और धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया,गिरफ्तार अपराधकर्मी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि माह फरवरी में वह अपने एक सहकर्मी के साथ सदर बाजार, मेन रोड, चाईबासा स्थित सरस्वती आलू भंडार से 15,000/- रूपया की लूट की थी. उसी महीने में जुबली तालाब से आमला टोला जाने वाले सड़क पर एक लड़की को अकेला देख उससे मोबाईल छिनने का प्रयास किया था.
ओडिशा सहित कोल्हान के कई थानो मे दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मामले-
गिरफ्तार व्यक्ति मोहम्मद फिरोज उर्फ सोबराती, कुम्हारटोली, बड़ी बाजार, चाईबासा का निवासी है. उस पर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित सोनारी,बागबेड़ा, पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना, मझगांव एवं उड़ीसा के रायरंगपुर थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं.


गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहासः

1. सदर थाना, चाईबासा काण्ड संख्या 80/ 2018 दि० – 03.08.2018, धारा 457/380 / 411 / 420/468/ 34 भा0द0वि०।
2. रायरंगपुर (उड़ीसा) थाना काण्ड संख्या 65/2018, दि० – 09.08.2018, धारा 457 / 380 भा० द०वि०।
3. बागबेड़ा (पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर थाना काण्ड संख्या 113 / 2019, दि० – 22.09.2019, धारा-5 / 12 झारखण्ड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम ।
4. मझगाँव, चाईबासा थाना काण्ड संख्या 26/2020, feo 19.09.2020, URT 379/411 – भा०द०वि० ।
5. सोनारी (पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर थाना काण्ड संख्या 103/2021, दि० 13.07.2021.
6. सदर चाईबासा थाना काण्ड संख्या 19/2023, दिनांक 13.02.2023, धारा 392 भा०व०वि०
7. सदर चाईबासा थाना काण्ड संख्या 21/2023, दि० 21.02.2023 धारा 393 भा० द०वि० 8. सदर, चाईबासा थाना काण्ड संख्या 36/2023, दिनांक 08.04.2023, धारा 25 (1-B )a / 26, आर्म्स एक्ट
जप्त सामानों की सूची:-

1. देशी पिस्टल- 01
2. जिंदा गोली – 06
3. ऑटोमेटिक क्रू- 01
4. मोबाईल फोन-03

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी-

1. प्रवीण कुमार, पु०नि०- सह थाना प्रभारी सदर थाना, चाईबासा।
2. सौरभ कुमार ठाकुर, पु०अ० नि० सदर थाना, चाईबासा
3. दिनेश कुमार मण्डल, पु०अ०नि० सदर थाना, चाईबासा
4. सोमेश्वर कुमार सिंह, पु०अ०नि० सदर थाना, चाईबासा
5. दिनेश कुमार राम, स०अ०नि० सदर थाना, चाईबासा
6. आ० 259 नरेश प्रसाद सिंह

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!