उपचुनाव जीतने के बाद जादूगोड़ा पहुंचे सोमेश सोरेन सिधु -कान्हू को किया नमन कहा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना पहली प्राथमिकता पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा :  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने के बाद झामुमो के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन पहली बार जादूगोड़ा पहुंचे जहाँ उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया l उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया वहीँ जादूगोड़ा के व्यवसायी वर्ग की ओर से युवा व्यवसायी संदीप अग्रवाल और उनकी टीम ने शाल ओढाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर सोमेश चन्द्र सोरेन को जीत की बधाई दी l

माटीगोड़ा स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय पहुँचने पर सबसे पहले जिला परिषद् लखी मार्डी ने पुष्प गुच्छ देकर और पारंपरिक तरीके से पैर धुलवाकर सोमेश चन्द्र सोरेन का पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के साथ स्वागत किया l इसके बाद सोमेश चन्द्र सोरेन पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी, अशोक दास सहित सभी कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी l पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को फूल मालाओं से लाद दिया l इसके बाद माटीगोड़ा से जादूगोड़ा सिद्धू -कान्हू चौक तक एक मोटरसाइकिल रैली निकली गयी l यहाँ पहुंचकर सोमेश चन्द्र सोरेन ने सिद्धू – कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की l

इस मौके पर सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा की घाटशिला की जनता ने इस उचुनाव में जिस प्रकार मुझपर विश्वाश जताते हुए अपार स्नेह देकर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाई है वह अभिभूत करने वाला है l मैं जनता के विश्वाश पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूँगा l मेरे बाबा स्वर्गीय रामदास सोरेन ने घाटशिला विधानसभा के विकास के लिए जो रोडमैप बनाया था उसपर द्रुत गति से कार्य होगा l इसके साथ -साथ आम जानो की हर समस्याओं की तत्काल समाधान करने की दिशा में काम करूँगा l आज जिस घाटशिला को आप देख रहे हैं 2029 में उसकी पूरी तस्वीर बदल चुकी होगी l सरकार की हर छोटी -बड़ी योजनाओं को अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता तक हर हाल में पहुँचाना सुनिश्चित किया जायगा l इसके लिए भी अलग से एक योजना तैयार की जा रही है l

 

जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी ने कहा की यह घाटशिला की जनता की जीत है और उन्ही को समर्पित है l इस उपचुनाव में जनता ने यह साबित किया है की तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति की लम्बी उम्र नहीं होती है l सोमेश चन्द्र सोरेन युवा है और इनके दिल में आम जनता के लिए काम करने का माद्दा है l उन्होंने युवा वर्ग से अपील किया की अपनी समस्याओं के साथ -साथ सुझाव भी दे ताकि और बेहतर तरीके से सोमेश बाबु अपनी प्रिय जनता की सेवा कर सकें l उन्होंने कहा की हर हाथ को काम और समाज के हर वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा देना इस सरकार की प्राथमिकता है l

 

युवा व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने सोमेश चन्द्र सोरेन का स्वागत करते हुए कहा की घाटशिला अनुमंडल का व्यवसायी वर्ग को अपने नव निर्वाचित विधायक से काफी आशायें है ऐसे में व्यापारी भयमुक्त वातावरण में अपना रोजगार कर सकें इस दिशा में सकारत्मक प्रयास की अपेक्षा है l साथ ही नए उद्योग लगाने और छोटे व्यापार करने के लिए झारखण्ड सरकार की जो भी योजनायें है उनका सीधा लाभ सरल तरीके से व्यापारियों तक पहुंचे इसके लिए एक अलग से मास्टर प्लान बनाने की जरुरत है l नवनिर्वाचित विधायक ने संदीप अग्रवाल को उनकी हर बातों को सरकार तक पहुँचाने का आश्वाशन दिया l

इस मौके पर पारवती सिंह , दिघी किस्कू ,मालती मुर्मू , जया मुखी, फूलकुमारी सिंह ,कारू मार्डी ,दीपक दास, दीपक सिंह , रजनी पात्रो,पिंटू दास, सौरव पात्र,गिरीश मुखी, सुजीत मुखी,सूरज सुनील मुखी मुखी, राहुल मुंडा, शामिल थे l

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’