जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एसडीओ संग किया जादूगोड़ा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कर्ण सत्यार्थी द्वारा जादूगोड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैंप, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। ज्ञात हो कि मतदान में अब सिर्फ 5 दिन शेष रह गए हैं ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रशासनिक इंतजामों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान दिवस से पूर्व सभी बुनियादीसुविधाओं की पुनर्समीक्षा कर दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होने कहा कि दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें।

निरिक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ डीटीओ धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चन्द्र, यूसिल के महाप्रबंधक राकेश कुमार सहित मतदान कर्मी उपस्थित थे l

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’