जादूगोड़ा : घाटशिला उपचुनाव में व्यवसाई वर्ग का समर्थन जुटाने जादूगोड़ा के अग्रसेन भवन पहुंचे झामुमो गठबंधन समर्थित उम्मीदवार सोमेश चन्द्र सोरेन बिना किसी लाग -लपेट के जादूगोड़ा क्षेत्र के व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें अपने पक्ष में वोट देने के लिए मनाने में सफल रहे l व्यवसाइयों ने एक स्वर से साफ़ छवि के प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन को अपना एकतरफा समर्थन देने की घोषणा की l
व्यवसाइयों के साथ संवाद स्थापित करने झामुमो के वरिष्ठ नेताओं के साथ जादूगोड़ा के अग्रसेन भवन पहुंचे झामुमो गठबंधन समर्थित प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन का स्वागत जादूगोड़ा के युवा व्यापारी एवं समाजसेवी संदीप अग्रवाल ने माला पहना कर एवं अंग वस्त्र देकर किया l

बैठक को संबोधित करते हुए सोमेश चन्द्र सोरेन ने कहा की आज व्यापारी वर्ग का समर्थन मांगने में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं हो रहा है l क्योंकि वे स्वयं भी व्यापारी रहे है और इस वर्ग का उन्हें काफी समर्थन मिला है l यदि बाबा का असामयिक निधन नहीं हुआ होता तो आज भी व्यापार कर रहे होते l मगर अब स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के अधूरे कार्यों और घाटशिला विधानसभा की जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए राजनीति में आना पड़ा है l उन्होंने व्यापारी वर्ग से यह वादा किया की यदि वे लोग उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाते हैं तो व्यापारियों का सम्मान घटने नहीं दिया जायगा l उन्हें हर तरह की सुरक्षा और सहूलियत मुहैया करवाने का समग्र प्रयास होगा l सोमेश सोरेन ने कहा की स्वर्गीय रामदास सोरेन का सपना था की घाटशिला विधानसभा क्षेत्र को एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाये l अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने 2029 तक का रोड मैप तैयार कर रखा था l लिए जीतने के बाद उन सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने पर फोकस होगा l पहला काम यहाँ इंजीनिरिंग और डिग्री कॉलेज खुलवाने की दिशा में प्रयास करना होगा l ताकि शिक्षा के लिए यहाँ के छात्र बाहर पलायन नहीं करें l साथ -साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी प्रयास किया जायगा l इसके साथ ही घाटशिला विधनासभा के अनुमंडल अस्पताल और चिकित्सा केन्द्रों में बेहतर सुविधाए हर हाल में उपलब्ध करवाई जाएँगी l
पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री एवं झामुमो महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने कहा की यह एक सुनहरा मौका है की एक स्वच्छ छवि के शिक्षित उम्मीदवार आपलोगों को मिले हैं l विपक्षी उम्मीदवार का आचरण किसी से छुपा हुआ नहीं है l आम जनता की बात तो छोड़ दीजिये उसके पिता चम्पई सोरेन भी अपने पुत्र से आतंकित रहते हैं l ऐसी स्थिति में आपलोगों का निर्णय ही घाटशिला विधानसभा को अच्छा विधायक दे सकता है l स्वर्गीय रामदास सोरेन ने जिन कार्यों को अधुरा छोड़ा है उन्हें सही तरीके से सोमेश चन्द्र सोरेन ही पूरा कर सकते हैं l

मिथिलेश ठाकुर ने हेमंत सोरेन के व्यापारियों की पार्टी वाले बयान पर कहा की मुख्यमंत्री ने कुछ गलत नहीं कहा है l आज प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की कुर्सी पर मोदी जी और शाह जी जरुर बैठे हैं मगर उनका रिमोट कंट्रोल दो व्यापारियों अदानी और अंबानी के हाथ में है l मगर झामुमो आम लोगों की पार्टी हमेशा से रही है और जनता का विकास उसका पहला लक्ष्य रहा है l उन्होंने व्यापारी वर्ग से सोमेश चन्द्र सोरेन को पूर्ण समर्थन देने की अपील की और कहा की घाटशिला विधानसभा में विकास की नयी इबारत लिखी जायगी l
झामुमो जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी ने कहा की विपक्षी पार्टी केवल विकास का ढिंढोरा पीट रही है l मगर घाटशिला विधानसभा की जनता विपक्षी उम्मीदवार के आतंक से त्रस्त है इसलिए अब समय है सही प्रत्याशी का चुनाव करें और घाटशिला विधानसभा को आतंक से मुक्त बनाने में झामुमो को सहयोग दें l झामुमो पहले भी आम जनता की आवाज़ और ताकत थी और आगे भी सोमेश चन्द्र सोरेन इस कार्य को जारी रखेंगे l सभी व्यापारियों ने एक स्वर से सोमेश चन्द्र सोरेन का समर्थन करने का एलान किया l

इस मौके पर कांग्रेस नेता त्रिशानु राय,अशोक दास, सज्उजन खेमका, उज्जवल मंडल, अमित गुप्ता, सूरज साव, सुनील साव, जयनारायण गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अनिल अग्रवाल , राजेन्द्र अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, योगेश अग्रवाल फार्मासिस्ट सुशील अग्रवाल, दीपक दास पोरेश चन्द्र गिरी, राजकुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे l









