जादूगोड़ा : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है l झामुमो के जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी ने लगातार हर वर्ग का समर्थन जुटाने में जहाँ रात -दिन एक कर दिया है वहीँ चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव एवं झामुमो प्रवक्ता कुणाल षडंगी भी लगातार जादूगोड़ा में ही कैम्प कर रहे हैं और प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में दोनों नेता हवा बनाने में जुटे हुए हैंl कुल मिलाकर जादूगोड़ा क्षेत्र के मतदाताओं के बीच झामुमो नेताओं की लगातार उपस्थिति देखी जा रही है l वही कांग्रेस पार्टी का काफी लम्बे समय से जादूगोड़ा क्षेत्र में कोई भी नेता या कार्यकर्त्ता नहीं होने की वज़ह से पार्टी के स्तर से किसी भी तरह का प्रचार नहीं हो पा रहा था l
इस कमी को झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बन्ना गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर , कालटू चक्रवर्ती ने मिलकर पूरा कर दिया l इन नेताओं ने पूरे दल बल के साथ झामुमो नेता बाघराय मार्डी के संयोजन में जादूगोड़ा मोड़ चौक से एक विशाल जुलूस निकाल कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया l इस दौरान अपने बीच इन सभी नेताओं को पाकर वर्षों से निष्क्रिय पड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश दुगुना हो गया वहीँ रही सही कसर झामुमो नेताओं की मौजूदगी ने पूरी कर दी l इस जनसंपर्क अभियान में सभी नेताओं ने डोर टू डोर जाकर मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चला कर सोमेश चन्द्र सोरेन के समर्थन में वोट देने की अपील की l
जादूगोड़ा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का अपना अच्छा खासा वोट बैंक है मगर पार्टी के यहाँ खत्म हो जाने के कारण मतदाता असमंजस की स्थिति में थे l बन्ना गुप्ता और धर्मेन्द्र सोनकर सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के जादूगोड़ा आ जाने से शिथिल पड़े कांग्रेस समर्थको में फिर से जोश आ गया है जिसका परिणाम 11 नवम्बर के चुनाव में निश्चित तौर पर देखने को मिलेगा l इसके साथ ही बन्ना गुप्ता ने व्यापारी समुदाय के लोगों से भी संपर्क कर उन्हें भी साधने का पूरा प्रयास किया है l
कुल मिलाकर घाटशिला विधानसभा उपचुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर पहुँच चूका है l प्रत्याशीयों के दिलों की धड़कने भी तेज हो गयी है 11 नवम्बर को मतदान और 14 नवम्बर को मतगणना है उसी दिन मतपेटी से जिन्न निकलेगा और इसके बाद ये तय होगा की जनता ने किसे चुना है और किसे बाहर का रास्ता दिखाया है l









