जमशेदपुर के सामुदायिक उच्च विद्यालय बारेगोडा में राखी प्रतियोगिता आयोजित 65 बच्चों ने लिया भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : भाई- बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन के पूर्व ही सामुदायिक उच्च विद्यालय बारेगोडा ,जमशेदपुर  में बच्चों के द्वारा  “रक्षा सूत्र (रक्षाबंधन)” तैयार करने हेतु छात्र-छात्राओं में कला कौशल को विकसित करने की उद्देश्य से एक प्रतियोगिता आयोजित की गयी.  तीन वर्गों में विभाजित इस प्रतियोगिता में कुल 65 छात्र-छात्राओं ने  बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता की परिणाम:

ग्रुप के ‘ए’ (वर्ग नवम् एवं दशम् हेतु)

प्रथम : अर्चना कुमारी –   वर्ग -दशम्

द्वितीय : अनंदिता कुमारी –    दशम्

तृतीय :  श्वेता कुमारी।      –    दशम्

ग्रुप  ‘बी’  (वर्ग -सप्तम् एवं अष्टम्)

प्रथम :   संजना हेम्ब्रम –    वर्ग – अष्टम्

द्वितीय : अंबिका भारती     –    सप्तम्

तृतीय :  नीतू कुमारी         –     सप्तम्

ग्रुप  ‘सी’  (वर्ग -चतुर्थ , पंचम एवं षष्ठम्)

प्रथम : प्रिया कुमारी     वर्ग -चतुर्थ द्वितीय: रितिका कुमारी वर्ग -षष्ठम

तृतीय : गंगा कुमारी  :    वर्ग- चतुर्थ

प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  बी पी यादव ने विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। शिक्षिका विजेता कुमारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं  विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें