भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने धालभूमगढ़ के रघुनाथडीह में निर्धन किसानो के खेतों में अपने खर्चे से करवाया ट्रेक्टर से जुताई , खुद किया धान रोपनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धालभूमगढ़ : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह बुधवार को धालभुमगढ प्रखंड के रघुनाथडीह गांव पहुंचे भाजपा नेता राजकुमार सिंह गांव के ही गरीब जरूरतमंद किसान को खेती के लिए ट्रैक्टर से जुताई करवाने हेतु पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने किसान पोल्टू मन्ना एवं अन्य जरूरतमंद किसानों के क्षेत्र में अपने खर्चे से ट्रैक्टर से जुटाए करवाया साथ ही भाजपा समर्थक के संघ खेत में उतरकर धान की बुआई की.

भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि गांव में बसने वाले हमारे अन्नदाता किसान भाइयों का जीवन स्तर सुधारा जाए उनकी आय दुगनी की जय आर्थिक उन्नति हो तथा हर खेत में हरियाली देखने को मिले इसी उद्देश्य भाजपा किसान मोर्चा अपने जरूरतमंद किसान भाइयों को खेती हेतु हर संभव मदद मुंहया कर रही है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना एवं घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे ने उन्हें पिछले दिनों किसानो की  मदद करने का आग्रह किया था. उन्होंने बताया था कि बारिश से खेत लबालब  हो गया है लेकिन कई ऐसे किसान  है जो आर्थिक कमजोरी के कारण ट्रैक्टर से खेत की जुताई  नहीं करवा पा रहे हैं इस बात की जानकारी मिलते ही उन्होंने पार्टी नेताओं से विचार विमर्श किया  की वे स्वयं गांव में पहुंचकर किसान भाइयों को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे. इसी उद्देश के साथ उन्होंने आज जरूरतमंद किसानों का ट्रैक्टर से जुताई कराया तथा स्वयं धान की रोपनी कर किसान भाइयों को प्रोत्साहित किया है इस दौरान भाजपा नेता ने किसानों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुहैया कराए जा रहे हैं किसान सम्मान निधि की भी जानकारी ली दर्जनों किसानों ने बताया कि उन्हें तय समय से भारत सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है जिससे खेती में काफी सहयोग मिल रहा है

इस मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल सिद्धार्थ राय उप मुखिया सुजन मन्ना स्वागता चक्रवर्ती डॉ नरेश महतो सुशील दास शंकर कालिंदी अरुण कालिंदी कुशल कालिंदी दीपेश कालिंदी अमित कालिंदी संतु विश्वास, पंचू कालिंदी ऋषिकेश महतो महादेव कालिंदी सुभाष बनर्जी श्यामल कालिंदी राकेश कालिंदी समय बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा के नेता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें