Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

भाजपा नेता रविंदर सिंह रिंकू ने सहयोगियों संग सीतारामडेरा में चलाया जन संपर्क अभियान

जमशेदपुर : आज सीतारामडेरा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी रविंदर सिंह रिंकू के दिशा निर्देश में जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। जिसमें प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के कार्यकाल में हुए तमाम कार्यों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लिए किए गए कार्यों को बताते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी किसी एक वर्ग विशेष के लिए नहीं अपितु पूरे देश और देश के आवाम के बारे में सोचते हैं और इसी का नतीजा है कि आज देश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। आज भारत विश्व के 5वीं अर्थव्यवस्था है और अबकी बार मोदी जी के आने से भारत विश्व के 3 बड़े अर्थव्यवस्था वाले देशों में से एक होगा।

वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम  लोगों से मुख़ातिब होते हुए कहा कि भारत की जनता को पिछली सरकारों ने सिर्फ ठगने का कार्य किया है और अल्पसंख्यकों को खास कर सिर्फ वोट बैंक बना कर ठगा गया है, लेकिन मोदी जी ने देश के हर वर्ग और हर तबके के लोगों के लिए कार्य किया और यह दिखता भी है। आज हमारे भारत देश पर पूरे विश्व की नज़र होती है और यह मुमकिन सिर्फ भाजपा सरकार के कार्यों की वजह से हुआ है, इसलिए इस बार भी देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाते हुए विकसित देशों की कतार में लाना है और इसके लिए हम सभी को मिलकर कमल को खिलाना होगा और विद्युत वरण महतो जी को जीताकर मोदी जी के हाथों में फिर देश की बागडोर देनी होगी। इस मौके पर लोगों ने अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा कि उनका और उनके परिवार के लोगों का पूरा मत कमल के निशान पर ही पड़ेगा।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जमशेदपुर लोकसभा के सहप्रभारी बलबीर सिंह बबलू, भाजपा के सिख नेता सतबीर सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री चंचल भाटिया, झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक गुरदीप सिंह पप्पू, समाजसेवी परमजीत सिंह सबलोक चन्नी, सीतारामडेरा के प्रधान हरजिंदर सिंह, जोगेंद्र सिंह जोगी, और सिख समाज से गुरबख्श सिंह गच्छी, अमरजीत सिंह धांजल, अवतार सिंह सोय, जसवंत सिंह, सुरजीत सिंह सबलोक, हरजिंदर सिंह, संत्ता सिंह, कश्मीर सिंह सिरा, जस्मैर सिंह जस्सी, जसप्रीत सिंह, अभिषेक वोरा, पृथपाल सिंह, दलजीत सिंह बाबू,, कंवलजीत सिंह विन्नी, रंधीर सिंह, जसवंत सिंह भोमा, गच्छी विल्कु,  इंद्रजीत सिंह बीटू, सरताज सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन रॉकी सिंह के द्वारा किया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!