Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

चाकुलिया में भाजपा मंडल कमिटी की बैठक संपन्न 12 अक्तूबर की बाबूलाल की जनसभा को सफल बनाने पर हुई चर्चा

चाकुलिया : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को भारी बारिश के बावजूद भी चाकुलिया मंडल भाजपा कमेटी की आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. पार्टी के निर्देश पर बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम हर बूथ पर चलाया जाएगा. बूथों का भेरिफिकेशन कर सत्यापन भी किया जा रहा है. आगामी 12 अक्टूबर को अपराह्न 11बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा पूरे प्रदेश में निकाले गए संकल्प यात्रा कार्यक्रम के निमित्त एक विशाल जनसभा बहरागोडा में होगी. उक्त जनसभा को सफल बनाने के लिए भी चर्चा हुई. बैठक में कार्यक्रम प्रभारी सह मंडल प्रवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव उपस्थित होकर लोगों को संबोधित किया. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र ने कहा की गई बूथों की संरचना को भेरिफिकेशन कर सत्यापन करना हम सभी का दायित्व बनता है. बहरागोडा विधानसभामें स्तरिय संकल्प यात्रा के निमित्त होने वाली विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव गांव में जनसम्पर्क कर लोगों को जनसभा में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जाएगा. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, मंडल महामंत्री प्रशांत मल्लिक, मंडल उपाध्यक्ष संजय दास, मनोरंजन महतो, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, संजय सिंह, सपन महतो, भरत पात्र, लखिंदर कपाट, अशोक पति, बनमाली दास, शेखर मैती आदि उपस्थित थे.

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!