Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

भाजपा ने 11 लोकसभा सीटों के लिए की उमीदवारों की सूचि जारी, जमशेदपुर से प्रत्याशी होंगे विद्युत वरण महतो सिंहभूम से गीता कोड़ा होंगी प्रत्याशी,मुंडा को खूंटी से टिकट

जमशेदपुर: भाजपा ने झारखंड की 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूचि जारी कर दी है. जमशेदपुर लोकसभा सीट से सभी सस्पेंस को विराम देते हुए लगातार दो बार के सांसद रहे  विद्युत वरण महतो को फिर से जमशेदपुर लोकसभा से पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है. इसके साथ ही सिंहभूम संसदीय सीट से गीता कोड़ा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने पहले चरण की सूची जारी कर दी है. 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 लोकसभा सीटों में प्रत्याशियों के नामो की घोषणा हुई. पार्टी महासचिव ने इस बारे में घोषणा करते हुए बताया की पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. 34 केंद्रीय मंत्रियों का नाम भी इस लिस्ट में है.28 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है. 47 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं. 18 अनसूचित जाति के उम्मीदवार हैं. 57 पिछड़ा समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है.झारखंड में 11 सीटों की घोषणा हुई.जिसमे जमशेपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम से गीता कोड़ा, राजमहल से ताला मरांडी, गोड्डा से निशिकांत दुबे, रांची से संजय सेठ, दुमका से सुनील सोरेन,कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग से मनीष जायसवाल, पलामू से वीडी राम खूंटी से अर्जुन मुंडा पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में होंगे.

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!