Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

जमशेदपुर के करनडीह उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

जमशेदपुर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा वार्षिक खेल कार्यक्रम खेलो झारखंड 2023 24 के आयोजन के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के करनडीह संकुल में स्थित राज्य संपोषित उच्च विद्यालय करनडीह के परिसर में सफलतापूर्वक एक दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद का आयोजन हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से 19 खेलों -हॉकी, तीरंदाजी , एथलेटिक्स , फुटबॉल, कबड्डी , खो खो , बैडमिंटन ,वॉलीबॉल कुश्ती , बॉक्सिंग,  योग , वुशू , जूडो , कराटे , ताइक्वांडो,  साइकलिंग , क्रिकेट और बैंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

आज के इस खेल आयोजन में राज्य संपोषित उच्च विद्यालय करनडीह के बालक और बालिकाओं का पूर्ण रूपेण दबदबा रहा लगभग सभी खेल प्रतियोगिताओं में विजेता का किताब जीतने में कामयाब रहे। बालक और बालिकाओं के वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता का परिणाम : विजेता- राज्य संपोषित उच्च विद्यालय करनडीह, उपविजेता – श्यामा प्रसाद उच्च विद्यालय परसुडीह ।हॉकी खेल में एम एस उच्च विद्यालय करनडीह (बालक और बालिका वर्ग में विजेता रहा। )

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण करनडीह की मुखिया सरस्वती टुडू , विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत विभाग आदिवासी संगठन की पुष्पा हेंब्रम,  क्षेत्रीय पर्यावरण विभाग के राजीव प्रधान, रवि शंकर शर्मा, प्रधानाचार्य -शशि भूषण कुमार ने विजय छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया।

संकुल स्तरीय एकदिवसीय खेल आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मुख्य रूप से संकुल साधन सेवी संजय कुमार मेजबान विद्यालय राजकीय संतोषी विद्यालय करनडीह के प्रधानाध्यापक के अलावा शिक्षक- चंदन कुमार सरदार , रघु टुडू , समीर टोप्पो ,प्रताप सोरेग,  गोसाई संग्राम बास्के , विजय गोपाल जाना , ममता मंजूषा होरो, मनोज कुमार सिंह , शिव हांदसा, मोहम्मद सलीम, शोभा कुजूर ,लकी जयंती तिर्की, अलका भेंगरा,  सुजाता कारण मुर्मू , नवीन सोरेन , ब्रिज कुमारी , अंजली गागराई,  बृजेश कुमार राय , शोभा कुजूर , पितवास महतो , गजेंद्र हेंब्रम का विशेष सहयोग रहा।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!