Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

धनबाद : भाजयुमो बरटांड़ मंडल ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा, सांसद पीएन सिंह भी हुए शामिल

धनबाद: रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर अंतर्गत बरटांड़ मंडल द्वारा भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा बरटांड़ मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोज यादव बेबी के अध्यक्षता में घोडा, गाड़ियों और बाइक से निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह भी उपस्थित हुए।साथ ही भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह उपस्थित थे।

यात्रा बेकार बांध स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद  के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू की गई। यात्रा बेकार बांध होते हुए सिटी सेन्टर होते हुए हीरापुर पार्क मार्किट होते हुए रणधीर वर्मा चौक होते हुए धनबाद स्टेशन स्थित हनुमान जी के मंदिर पर समाप्त किया गया।

इस अवसर पर संसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा पर संगठन को मुख्य रूप से पूरा विश्वास होता है जैसे कि यह पुरानी कहावत है कि युवा मोर्चा संगठन की रीड होती है और यह केवल कहावत नहीं यह सच्चाई भी है इसीलिए राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ा योगदान युवाओं का होता है अब युवा ही राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए मिल के पत्थर साबित होंगे राष्ट्र के इस पर्व को जिस आजादी का अमृत महोत्सव कहा गया इसका समापन एक वर्ष बाद हम मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रम से कर रहे हैं इसी कार्यक्रम के निमित्त तिरंगा यात्रा को निकाला गया है। आज हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है एवं भारत माता के सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए संकल्प ले रहा है। तिरंगा हमारा राष्ट्रीय गौरव है । हमारा तिरंगा अतीत में हमारे गौरव, वर्तमान के प्रति कर्तव्य निष्ठा और भविष्य के सपनों का प्रतिबिंब है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज भारत की एकता, भारत की अखंडता और भारत की विविधता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा जन भागीदारी के अभियान है जो कि भारत की नीव को मजबूती प्रदान कर रहा है। तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए समाज का हर वर्ग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।और जिस प्रकार से तिरंगा यात्रा निकाली गई है मैं बधाई देता हूं युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता को देश के प्रधानमंत्री मोदी जी भी अपने देश के युवाओं को अपनी संपत्ति मानते हैं और वह ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देश के युवाओं के साथ डायरेक्ट कनेक्शन स्थापित करते हैं।भारतीय जनता पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पूरे धनबाद जिले में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम जो भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आया है उसके तहत हर मंडल में इस प्रकार की तरह का यात्रा को निकालना है सड़कों पर चलना है लोगों को यह संदेश देना है यह जो हमारी माटी है यह जो हमारा देश है इसके प्रति हमारी क्या कर्तव्य है और हम उसे कर्तव्य को किस प्रकार से निष्पादन करेंगे इस संदेश को और इसका जन जन तक फैलाना है और इसका बीड़ा युवा मोर्चा के कंधों पर हमने दिया है और यह पूरा विश्वास है कि माननीय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी  जिनका युवाओं पर खास भरोसा है वैसे युवा मोदी जी के विश्वास को जीते आए हैं और अब भी उनके विश्वास पर काम करेंगे।भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो विश्व को यह बताता है कि मेरा भारत कितना महान है आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है और हमारे भारत के प्रधानमंत्री युवाओं को आशीष आशा भरे निगाहों से देखते हैं और उनकी युवाओं से यह खास अपील होती है कि वह आगे बढ़ चढ़कर देश के निर्माण में राष्ट्र निर्माण में व्यक्ति निर्माण में संकल्पित हो इसी निमित्त  हम युवा मोर्चा को हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विकास रथ को आगे करने  का मौका मिलता है और इसी के तहत आज राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के तहत आज हम तिरंगा यात्रा पूरे महानगर के हर एक मंडल पर निकलने जा रहे हैं तीन दिनों तक यह कार्यक्रम हमारा चलने वाला है और आज हमने बर्तन मंडल से इसकी शुरुआत की है मैं बधाई दूंगा अपने बरटांड़ के मंडल अध्यक्ष मनोज यादव बेबी  को जो इस प्रकार से तिरंगा यात्रा उन्होंने निकला है।

यात्रा में  रमेश राही, नितिन भट्ट, संजय झा, मांनस प्रसून ,बीरू हांसदा, मिल्टन पार्थसारथी, चन्द्रशेखर मुन्ना, तमाल राय, प्रियंका रंजन, जयंत चौधरी, पिंटू सिंह, रवि मिश्र, नित्यानंद मंडल, राजीव रंजन, अभय चन्द्रवंशी, मनोज भवानी, किशोर मंडल, सरोज शुक्ल, रंजन गुप्ता, अमन कुमार,आंसू कुमार, अभिषेक पांडेय,मृत्युंजय सिंह, कुणाल यादव, रामशरण सोनकर, अशोक मालाकार, बिनोद पांडेय, अमित गुप्ता, सुनील ठाकुर, प्रभात सिन्हा, सुनील सिन्हा, अमित गिरी, रवि पासवान, रोहित कुमार, लक्ष्मण यादव, विशाल सिसोदिया शामिल थे थे।

 

 

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!