Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

डीएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को लोक सभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए किया प्रशिक्षित

मुसाबनी :  मुसाबनी डीएसपी के अंतर्गत आंव वाले  6 थाना के पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

मुसाबनी पुलिस उपाधीक्षक के कार्यालय में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 निरंजन तिवारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। डीएसपी निरंजन तिवारी ने सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को निर्भीक निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कैसे संपन्न कराया जाए। इस पर पदाधिकारी को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने इसके कई टिप्स बताएं ताकि चुनाव में किसी तरह की कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो ।उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को उनके कर्तव्य और अधिकार की जानकारी देते हुए चुनाव कार्य को बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न कराने को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों पर मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी है। मतदान में चुनाव आयोग के दिशा निर्देश का अक्षरसः पालन करना है। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस पर है। उन्होंने चुनाव के संबंध में कानूनी जानकारी, चुनाव आयोग का दिशा निर्देश के तहत चुनाव कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुसाबनी, जादूगोड़ा,गुड़ाबंदा, डुमरिया, , पोटका, कव्वाली के पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!