Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने चलाया जन जागरण अभियान संगठन की मजबूती पर बल

पोटका : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के द्वारा पोटका प्रखंड के धिरोल पंचायत में पंचायत गठन सह जन जागरण अभियान चलाया गया. जिसमे आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों पर चर्चा हुआ। इस अभियान के दौरान नियोजन नीति , स्थानीय नीति, शिक्षा नीति, स्वस्थ एवं किसानों एवं  मजदूरों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गयी.

इसके बाद एक बैठक करके  धिरोल पंचायत के अध्यक्ष बने गोबिंदो भकत और सचिव बने मलय कृष्ण गोप सर्वसम्मति से मनोनित हुए. आने वाले समय में अपनी पार्टी का मजबूत संगठन बनाने और अपने बीच से ही विधायक एवं सांसद बनाने पर विचार किया गया।

इस अभियान सह बैठक में  जिला संजोजक पिंकी महतो, ,शंकर भकत ,बिमल महतो, पूर्ण चंद्र महतो,उज्ज्वल महतो , तपुद्धोति मंडल , मनोज महतो,राजीव महतो आदि उपस्थित थे. ग्रामीणों में रामेश्वर सरदार,ग्राम प्रधान कौशिक कुमार गोप, मोनिका भकत, उज्वल गोप, कोकिल भकत,जयंती भकत,आदित्य कालिंदी,राजू रजक,रूपाली गोप सहित बहुत सारे ग्रामीण महिला और पुरुष उपस्थित थे.

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!