Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

झारखण्ड के कई आइएएस अधिकारीयों का तबादला संदीप मीणा बने चाईबासा डीडीसी

रांची : राज्य के कई आईएएस अफसरों का तबादला-पदस्थापन किया गया है। इसे लेकर गुरुवार देर शाम अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार उत्कर्ष कुमार रांची सदर एसडीओ बने हैं। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आशीष गंगवार को अगले आदेश तक हुसैनाबाद एसडीओ (पलामू) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।श्रीकांत यशवत को जनजाति विकास अभिकरण खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत विस्पुते अगले आदेश तक परियोजना निदेशक, समेकित पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित रहेंगे। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत ओम प्रकाश गुप्ता को अगले आदेश तक चास एसडीओ के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर के पद पर पदस्थापित दीपक कुमार दूबे को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गिरिडीह के पद पर नियुक्त किया गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी, चास, बोकारो के पद पर पदस्थापित दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, लोहरदगा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी, कोडरमा के पद पर पदस्थापित संदीप कुमार मीणा को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत शताब्दी मजूमदार को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जमशेदपुर के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!