Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

प्राथमिक विद्यालय नुआग्राम में मनाई गयी नेताजी की 127वीं जयंती बच्चों ने नेताजी के बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Jamshedpur : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 23 जनवरी को नुआग्राम प्राथमिक विद्यालय में सुभाष संस्कृति परिषद  जमशेदपुर की सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत की आज़ादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सुबह 8.30 बजे नुआग्राम प्रार्थमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा नेताजी की प्रभातफेरी निकाली गई तथा वंदे मातरम,भारत माता की जय और नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहे की नारा दिया गया। 9 बजे साहित्यकार सह समाजसेवी सुनील कुमार दे ने नेताजी की प्रतिकृति पर माल्यार्पण और धूप दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद विद्यालय के प्रधान शिच्छक अनंत सिंह ने सभी को स्वागत किया। सुनील कुमार दे ने नेताजी के ऊपर रचित संगीत प्रस्तुत करते हुए नेताजी की महान जीवनी पर प्रकाश डाला। श्री दे ने कहा की आज़ादी के लिए अनेक लोगो ने लड़ाई लड़ी है और शहीद भी हुए हैं लेकिन भारत की आज़ादी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चलते ही मिली है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ही आजादी के असली हीरो है। उसके बाद नेताजी की जीवनी के ऊपर प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता की गई ओर सफल प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। इस अबसर पर स्कूल के बच्चे के अलावे सुमति सरदार,रीता सरदार,अंजलि पात्र आदि उपस्थित थे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!