Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

पोटका प्रखंड अध्यक्ष झामुमो नेता बुद्धिनाथ मुर्मू झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति में शामिल

पोटका : डोरकसाई कारगिल चौक स्थित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के कार्यालय में शंकर भकत और बिमल महतो के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिनाथ मुर्मू जी को ससम्मान पार्टी में शामिल किया गया। जेबीकेएसएस नेताओं ने फूलों की माला पहना कर बुद्धिनाथ मुर्मू का पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर बुद्धिनाथ मुर्मू ने कहा की झामुमो छोड़ने का मुख्य कारण है पार्टी में सम्मान न मिलना और झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा की गयी बदाखिलाफी जिसके कारण यह निर्णय लेना पड़ा l उन्होंने कहा की वे काफी दिनों से दिनों से शंकर भकत और बिमल महतो के संपर्क में थे। अंत में जेबीकेएसएस के नीति और सिद्धान्तों से प्रभावित होकर झामुमो को अलविदा कर दिया l  इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर भी चर्चा किया l जिसमे मुख्य रूप से 1932 आधारित खतियान नीति , नियोजन नीति ,भूमि अधिग्रहण नीति आदि प्रमुख मुद्दे थे l  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र महतो, शंकर भकत, पूर्ण चंद्र महतो, बिमल महतो, संग्राम बेसरा, तपोध्योत मंडल,सुकलाल मुर्मू अगस्तो सहिष,श्याम चरण मुर्मू आदि उपस्थित थे l

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!