Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राज्य/शहर चुनें

रांची : महागठबंधन के विधायक मिलेंगे राज्यपाल से सौप सकते हैं सीएम हेमंत इस्तीफा : कौन होगा सीएम कल्पना,सीता या चम्पई

रांची : कथित भूमि घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी अधिकारीयों  की पूछताछ जारी है। महागठबंधन के विधायको ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। रात नौ बजे के बाद कभी भी विधायक राजभवन जा सकते हैं। पहले खबर आयी थी की राजभवन ने 7.52 बजे की टाइमलाइन दी है l

अब ये हो सकता है की सभी विधायको का दल सीएम हेमंत सोरेन का इस्तीफा राज्यपाल को देकर नए मुख्यमंत्री के लिए कल्पना सोरेन या चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं। अभी भी गठबंधन दल के विधायक सीएम हाउस में जमे हुए  हैं।

इधर ईडी के 7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस में है। इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। पूछताछ के बीच डीजीपी और मुख्य सचिव भी सीएम आवास पहुंचे हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि सीएम हेमंत सोरेन को अब ईडी की टीम गिरफ्तार कर सकती है। इस बीच सीएम की कारकेड की गाड़ियां भी बाहर निकली हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं थे।

ईडी की पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही ईडी कार्यालय, राजभवन और सीएम आवास के आसपास अनिश्चितकाल के लिए धारा 144 बढ़ा दी गई है। सड़क पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।

महागठबंधन के विधायकों ने राज्यपाल से शाम 7:45  का समय मांगा था। अब यह खबर आ रही है कि यह समय बढ़ाकर रात नौ बजे का कर दिया गया है। इसके बाद कभी भी विधायक राजभवन जाएंगे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

राशिफल

error: Content is protected !!