जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत छोटा गोविन्दपुर दुर्गा बाड़ी में महिला समितियों द्वारा सावन महोत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. समिति द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसका महिलाओं ने खूब लुफ्त उठाया। पहली बार ऐसा ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई .कार्यक्रम में शामिल होने पर महिलाओं द्वारा विधायक को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया.
इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति के लिए सावन का महिना अत्यंत पावन महिना होता है।महिलाओं के लिए सावन मिलन समारोह त्योहार एवं उत्सव जैसा होता है। इसमें महिलाए भगवान शिव की पूजा पूरे श्रद्धा के साथ करती हैं.कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्या सुनीता साह, झामुमो नेता समीर दास, नवमी सिंह, कांता देवी, मीना देवी, सबिता देवी, बुलबुल दास, ज्योति कुमारी, कविता देवी, रूमा तिवारी, प्रिया झा, आशा देवी, अनिता सिंह और काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी.