जमशेदपुर : परसुडीह थाना की पुलिस ने जुआ अड्डे पर की छापेमारी एक धराया आठ मोटरसाइकिलें जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : आगामी दुर्गा पूजा और क्षेत्र में अपराध की रोकथाम को लेकर परसुडीह थाना की पुलिस लगातार अभियान चला रही है .  इसी क्रम में ग्वाला पट्टी में चल रहे अवैध जुआ के एक अड्डे पर गुरुवार देर रात को पुलिस टीम ने दबिश दे दी. अचानक पुलिस की इस कारवाई से जुआ खेल रहे लोगों में हडकंप मच गया .  इसी क्रम में पुलिस ने विनोद यादव नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. बाकी सभी लोग फरार हो गए. पुलिस ने मौके से आठ मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया और गिरफ्तार व्यक्ति को पकड़ कर थाना ले आयी.   अभी कुछ दिन पहले ही परसुडीह पुलिस ने परसुडीह बाजार में छापेमारी की थी. वहीँ से पूछताछ के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली थी की ग्वाला पट्टी निवासी विनोद यादव ही इस इलाके में जुआ व्यवसाय का मुख्य सरगना है . जिसके बाद पुलिस ने यह कारवाई की है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी