सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित प्रखंड प्रमुख रामदेव के साथ चापड़ी से अटल चौक तक दौड़े बच्चे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म जयंती पर तेरंगा पंचायत के चापड़ी  और कुमीरमुड़ी के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम के साथ रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत चापड़ी स्कूल से राखा स्थित अटल चौक तक राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर, रहे रन फॉर यूनिटी, एकता के लिए दौड़ नारे लगाते हुए दौड़े। प्रखंड प्रमुख ने बताया आज इस महान दिवस पर ग्रामीण युवाओं ने क्षेत्र के लोगों को यह संदेश देने का काम किया की किस प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को अखंड और एकत्रित करने के लिए भारत के हर समाज हर जाति धर्म के लोगों को एकता के माला में सजाने का काम किए हैं आज समाज को इस तरह भाईचारे के साथ एकता बनाए रखने की जरूरत है। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, सुखलाल हेंब्रम, लिटाराम मुर्मू, सिद्धू कानू फुटबॉल क्लब के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ सोरेन, सुशील हेंब्रम टिंकू सोरेन, आजाद हेंब्रम, राजू सोरेन और छात्र-छात्र एवं युवा उपस्थित रहे।

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’