जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के युवा भाजपा नेता एवं जादूगोड़ा मंडल उपाध्यक्ष रह चुके वर्धमान गुप्ता को पुनः दोबारा पार्टी ने जादूगोड़ा मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है l इनके दूसरी बार मंडल उपाध्यक्ष चुने जाने पर जादूगोड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हर्ष का माहौल है l
इस बारे में बात करते हुए वर्धमान गुप्ता ने कहा की काफी वे लम्बे समय से पार्टी से एक आम कार्यकर्त्ता के रूप में जुड़कर जनसेवा का कार्य कर रहे हैं l जब भी पार्टी ने कोई भी जिम्मेदारी दी है उसका बखूबी निर्वहन करने का अपने स्तर से प्रयास किया गया है l एक बार फिर पार्टी ने विश्वास जताया है तो पूरी शक्ति से पार्टी के विस्तार की दिशा में कार्य करेंगे l आम जनमानस से संपर्क कर उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाते हुए पार्टी के विस्तार के लिए जल्द ही अभियान चलाया जायगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके l
वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह एवं जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा त्रिपाठी ने वर्धमान गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किया है की उनके प्रयासों से पार्टी के विस्तार को नयी गति मिलेगी l









