जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने शारदीय दुर्गा पूजा 2026 के सफल, भव्य एवं शांतिपूर्ण आयोजन के समापन के बाद जिला प्रशासन को सम्मानित किया। समिति के महासचिव ललन यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम बाकरीब को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) मुकेश मछुआ एवं अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर अर्णव मिश्रा को भी स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समिति की ओर से सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।

दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए समिति के महासचिव ललन यादव ने कहा कि इस वर्ष जिले में दुर्गा पूजा का आयोजन अभूतपूर्व उत्साह, श्रद्धा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं सभी विभागों के आपसी समन्वय, सूझ-बूझ एवं सक्रिय सहयोग से ही विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनी रही और लाखों श्रद्धालुओं ने सुरक्षित रूप से दर्शन-पूजन एवं विसर्जन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर जिले के सभी पर्व-त्योहारों को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता उपाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय संयुक्त सचिव डॉ. श्याम शर्मा, विनीता मिश्रा, डी. बोस, , नंदू, दुलाल चक्रवर्ती, सचिव हर्ष यादव, तापस चटर्जी, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, विवेक सिंह, अनिरुद्ध गिरी, अभय कुमार सिंह, झरना पाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे ।









