विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने दुर्गा पूजा शांति से संपन्न करवाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरशरण सिंह उर्फ राजा ने पूर्वी सिंहभूम  जिला के अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी को दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था कायम करते हुए पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा समारोह संपन्न करवाने के लिए अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यालय में सम्मानित किया l

इस मौके पर हरशरण सिंह उर्फ राजा ने कहा की ऋषभ त्रिवेदी का कार्यकाल जमशेदपुर की कानून व्यवस्था के लिए स्वर्णकाल साबित हुआ है l इन्होने शहर में बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित करते हुए अपराध पर कड़ा प्रहार किया है l जिसका परिणाम ये हुआ की नशे का कारोबार करने वाले और संगठित अपराधिक गिरोह का सञ्चालन करने वाले अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए l इनके इसी कारवाई का परिणाम ये रहा की दुर्गा पूजा समारोह शांतिपूर्ण माहौल में बिना किसी अशांति के संपन्न करवाया जा सका l इसके लिए पूरी जिला पुलिस की टीम बधाई की पात्र है l

और पढ़ें