सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता व सचिव रोहित राकेश ने यूसिल सीएमडी को लिखा पत्र छठ घाटों को पर्व के लिए तैयार करने की मांग की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिला में जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करके दुर्गा पूजा के आयोजनों को सफलतापूर्वक सम्पान करवाने के बाद अब पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति आगामी छठ पर्व की तैयारियों में जुट गयी है l

समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं सचिव संदीप कुमार उर्फ़ रोहित राकेश सिंह ने यूसिल सीएमडी डॉ० कांचम आनंद राव एवं कार्मिक महाप्रबंधक राकेश कुमार को एक 6 सूत्री मांग पत्र लिखकर छठ पर्व से पहले जादूगोड़ा एवं नरवा पहाड़ क्षेत्र के चार प्रमुख छठ घाटों पर व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग रखी है l

सीएमडी को लिखे गए पत्र के अनुसार जादूगोड़ा एवं नरवा पहाड़ क्षेत्र को मिला कर चार प्रमुख छठ घाट है l जिसमे इस महापर्व में भारी तादाद में श्रद्धालुओं का जुटान होता है l जिनमे नरवा पहाड़ गुर्रा नदी छठ घाट, यूसिल कॉलोनी शिव मंदिर गुर्रा नदी छठ घाट, इंटा भट्ठा छठ घाट, ईचड़ा ग्राम स्थित गुर्रा नदी छठ घाट प्रमुख रूप से शामिल हैं l

आशीष गुप्ता एवं रोहित राकेश सिंह ने इन चारों नदी घाटों को जे सी बी से समतल करवाने, घाटों पर डेंजर जोन को लाल बैलून से चिन्हित कर वहां बैरिकेटिंग करवाने, सभी घाटों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाने, महिलाओं के कपडे बदलने के लिए हर घाट पर 5 – 5 की संख्या में अस्थाई चेंजिंग रूम बनवाने, हर घाट पर यूसिल की ओर से दो – दो गोताखोरों की तैनाती करवाने, यूसिल अस्पताल को किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए चिकित्सको, नर्सों और ड्रेसरों तथा एम्बुलेंस की टीम के साथ अलर्ट मोड में रखने की मांग की है l

वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया की हर वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर स्थानीय समितियां अपने स्तर पर आयोजन को सुगम बनाने के लिए व्यवस्था करती हैं मगर संसाधन के अभाव में कई व्यवस्थाएं छूट जाती हैं l इसके लिए यूसिल से आग्रह किया गया है ताकि आस्था के इस महापर्व को सुगम और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाया जा सके l

 

और पढ़ें