फरार अवैध लॉटरी कारोबारी सिकंदर यादव ने किया आत्मसमर्पण,पुलिस की छापेमारी के दौरान एक गली मे दुबका रहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा – चक्रधरपुर थाने मे विगत 29 जून 2022 को दर्ज कांड संख्या 88/2022 के मुख्य आरोपी सिकंदर यादव ने लगातार पुलिस द्वारा छापेमारी से तंग आकर अंत मे न्यायालय मे आत्मसमर्पण कर दिया ! बता दें कि सिकंदर यादव पुलीसिया कहर से बचने की नियत से ही 13 मार्च को आत्मसमर्पण करने की योजना बना रखा था, एवं इस संबंध मे झारखण्ड जागरण के द्वारा खबर भी जारी किया गया था,और इसी कड़ी मे 12 मार्च को लगभग रात 8 बजे सिकंदर यादव चाईबासा बरकंदाज टोली स्थित अपने आवास मे पहुंचा, जिसके बाद रात के 11 बजे के आसपास चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कॉपील चौधरी, महिला पुलिस पार्टी एवं अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर सिकंदर यादव को गिरफ्तार करने चाईबासा पहुंचे, एवं इसकी भनक सिकंदर यादव को लग गई, जिसके चलते सिकंदर यादव अपने घर से भाग खड़ा हुआ एवं घर के पास एक गली मे दुबक कर खुद को पुलीसिया कहर से बचाया, हालांकि इस दौरान सिकंदर यादव की पत्नी ने हाई वोल्टेज ड्रामा का सिन क्रिएट करने करने का प्रयास किया, लेकिन महिला पुलिस पार्टी के आगे उसकी एक नहीं चली ! उसके बाद पुलिस की टीम को खाली हाथ लौटना पडा, एवं 13 मार्च को लगभग साम 5 बजे के करीब सिकंदर यादव ने SDJM पोडाहाट के न्यायालय मे आत्मसमर्पण कर दिया !

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी