जादूगोड़ा : शक्ति की उपासना के महान पर्व दुर्गा पूजा की पूरे जादूगोड़ा क्षेत्र में धूम है l हर पूजा कमिटियों में इस बात की होड़ मची है की किस दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कौन सी बड़ी हस्ती से करवाया जाये l मगर गाँधी मार्केट श्री श्री सार्वजानिक दुर्गा पूजा कमिटी ने शक्ति उपासना के इस महान पर्व का उद्घाटन माँ दुर्गा के नौ रूपों यानी छोटी -छोटी नौ बालिकाओं से करवा कर इस बात को साबित कर दिया की नारी का सम्मान ही सही अर्थों में इस पवित्र पर्व की सार्थकता है l जब कंजक रूप में सजी धजी नौ बालिकाओं ने पूजा पंडाल का संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया तो पूरा पंडाल दुर्गा माता के जयकारे से गूँज उठा l

दाइस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूसिल के विद्युत् विभाग के मुख्य अधीक्षक रोबिन कुमार ने कहा की दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन माँ दुर्गा के नौ रूपों से होते हुए देखना ही एक बहुत ही भावपूर्ण क्षण है l भक्ति की सार्थकता तभी है जब हम उसे अपने जीवन में उतार कर उसका अनुसरण करें l हमलोग नवरात्र में कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं l दुर्गा पूजा वास्तव में हमे नारी जाति के सम्मान का सन्देश देती है l उन्होंने कहा की वर्तमान समय में जरुरत है की जो बाते हमे वेद – पुराणों में बताई गयी हैं उन्हें हम अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें तभी इस पर्व को मनाने की सार्थकता है l
पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के सचिव रोहित राकेश सिंह ने कहा की गाँधी मार्केट दुर्गा पूजा कमिटी जादूगोड़ा क्षेत्र की प्रमुख दुर्गा पूजा कमिटियों में से एक है l आज के दौर में जब दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन बड़ी हस्तियों से करवा कर फोटो खिंचवाने की होड़ लगी है तो गाँधी मार्केट दुर्गा पूजा कमिटी ने माँ दुर्गा के नौ रूपों से उनके ही घर का उद्घाटन करवा कर इस परम्परा की शुरुआत करके सही अर्थों में नारी शक्ति के सम्मान को दर्शाने का प्रयास किया है l भक्तो का जयघोष इस बात का प्रमाण है की हमारी पूजा सार्थक हो गयी है l
मौके पर उपस्थित पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा की शक्ति उपासना के इस महान पर्व में हमारी समिति पूरे जिले का भ्रमण कर सभी पूजा कमिटियों से मिलकर उनके समारोहों में शामिल हो रही है l मगर गाँधी मार्केट दुर्गा पूजा कमिटी ने माँ दुर्गा के जीवंत रूपों के दर्शन करवा कर मन को अभिभूत कर दिया है l ये कार्यक्रम अपने आप में सबसे अलग और अभूतपूर्व है l सही अर्थों में दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन नारी शक्तियों से ही करवाना चाहिए l तभी इस पूजा और आयोजन की सार्थकता है l
इस मौके पर कमिटी के महासचिव अभिषेक शर्मा , नवीन प्रताप सिंह ,कृष्ण मोहन सिंह,राजा साह,रामबचन यादव , पुष्पराज सिंह, संजय कुमार,वरुण प्रसाद डांगी, अलोक कुमार,रामू प्रसाद,रामजतन राम,यशस्वी कुमार, आर्यवेद रोहित कुमार,संतोष दास,संतोष तिवारी,मोहन प्रसाद साहा समेत सभी सदस्य उपस्थित थे l









