हिंदी फिल्मो के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर सौरभ विष्णु ने जताया शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा समाजसेवी सौरभ विष्णु ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l उन्होंने इस महान अभिनेता के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए अपने फेसबुक वाल पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा है “

“प्रसिद्ध अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित और भारी हो गया। भारतीय सिनेमा ने आज एक ऐसे विलक्षण कलाकार को खो दिया, जिन्होंने अपने अभिनय की गहराई, बुलंद आवाज, संवाद अदायगी और भावों से करोड़ों दर्शकों के दिलों में अपनी अमिट पहचान बनाई।

गंभीर भूमिकाओं से लेकर हास्य और संवेदनशील किरदारों तक, उन्होंने अभिनय के हर रंग को अपनी विशिष्ट शैली से समृद्ध और जीवंत बनाया।

नाना पाटेकर जी का जाना भारतीय सिनेमा की एक ऐसी सशक्त आवाज का मौन हो जाना है, जिसकी गूंज आने वाली पीढ़ियों तक सुनाई देती रहेगी।

प्रभु दिंवगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। #ॐ शांति

और पढ़ें