जमशेदपुर : जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय शांति समिति एवं जिला के विभिन्न सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियां के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा के प्रारंभ से लेकर विसर्जन तक विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित बिरसा मंडप टाउन हॉल प्रेक्षा गृह में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की समाप्ति के उपरांत पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के महासचिव ललन यादव के नेतृत्व में पूजा समिति के वरीय पदाधिकारीयों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब का अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी, वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, वीरेंद्र सिंह बलदेव सिंह मेहरा,डी बोस, संयुक्त सचिव डॉक्टर श्याम कुमार शर्मा, सचिव नंदकिशोर ठाकुर, शनि महाराज, महासचिव ललन यादव एवं समिति के अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान महासचिव ललन यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर समिति की तैयारियों से अवगत कराया और शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित पूजा आयोजन के लिए प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा जताई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी सभी पूजा समितियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।









