जमशेदपुर : गोविंदपुर के 21 पंचायतो में दो दिनों से जलापूर्ति ठप्प जिला परिषद् व पंसस ने टैंकर से करवाई जलापूर्ति मरम्मत जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभी गर्मी शुरू भी नहीं हुई है और गोविंदपुर में जलापूर्ति दो दिनों से ठप्प है. कारण है एक वर्ष से लीकेज पाइप लाइन . जिसके कारण लोगों को जल जमाव की समस्या से दो चार होना पड़ रहा था . इस समस्या  को देखते हुए जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष सिंह ने जलापूर्ति विभाग को पाइप लाइन से पानी रिसने की सूचना दी और विभाग हरकत में आया. जिसके बाद 700 एम एम के पाइप लाइन की मरम्मत शुरू हुई. इस मरम्मतीकरण कार्य के कारण दो दिनों से जलापूर्ति बाधित थी जिसके कारण पूरे 21 पंचायतो में पानी के लिए हाहाकार था.

जिला परिषद् डॉ० परितोष सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा ने लोगों की तकलीफ को देखते हुए टाटा पावर से संपर्क किया जिसके बाद टाटा पॉवर के टैंकरों से विभिन्न बस्तियों में जलापूर्ति करवाई जा रही है। मरम्मतीकरण कार्य में लगे कर्मियों ने बताया की आज संध्या 5:00 तक जलापूर्ति पुनः सुचारू रूप से चालू होने की उम्मीद है .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी