जादूगोड़ा : कुलडीहा के व्यवसाई रमेश दास को भूमि मामले में झारखण्ड उच्च न्यायालय से मिला स्टे आर्डर विश्वकर्मा पूजा की ख़ुशी हुई दोगुनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के कुलडीहा क्षेत्र के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाई रमेश दास को पोटका अंचल  कार्यालय द्वारा उनकी जमीन पर चलाये जा रहे जेपीएलई वाद में विश्वकर्मा पूजा के दिन बड़ी राहत मिली है l झारखण्ड उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ अंचल कार्यालय पोटका द्वारा जमीन खाली करने सम्बन्धी जारी आदेश पर रोक लगा दी है l

ज्ञात हो की पोटका अंचल के कुलडीहा पंचायत अंतर्गत कुलडीहा मौजा के खाता नंबर – 395 प्लाट नंबर -318 का भूखंड का एक भाग रमेश दास के पिता नगेन्द्र दास को भूदान यज्ञ कमिटी द्वरा प्रदान किया गया था l जिसपर मकान बनाकर उन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक  सामानों की दूकान खोल रखा है l इस बात की भनक जब जादूगोड़ा में सक्रीय ब्लैकमेलिंग गैंग को लगी तो उन्होंने रमेश दास के खिलाफ पोटका अंचल कार्यालय में शिकायत करना शुरू किया l जिसके बाद पोटका अंचल कार्यालय ने कुलडीहा मौजा में बने सभी मकानों के मालिको को नोटिस कर जमीन को सरकारी बता कर खाली करने का फरमान जारी कर दिया l रमेश दास अंचल कार्यालय जा -जाकर अपने जमीन का दस्तावेज जमा कर -करके थक गए मगर  अंचल प्रशासन उन्हें नोटिस पर नोटिस दिए जा रहा था l मज़े की बात ये है की उपायुक्त के न्यायालय में रिविजन लंबित रहने के दौरान ही उन्हें दो बार जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया l जिसके बाद तंग आकर उन्होंने झारखण्ड उच्च न्यायालय में एक रिट पिटीशन -WPC /2711 /2025 दायर कर न्याय की गुहार लगाई l

इस मामले में झारखण्ड उच्च न्यायालय के तेज तर्रार अधिवक्ता ज़ैद इमाम ने रमेश दास का पक्ष रखते हुए अदालत के सामने सटीक तथ्यों को रखा जिसके बाद न्यायमूर्ति राजेश कुमार की अदालत ने रमेश दास को स्टे आर्डर दे दिया l

उच्च न्यायालय के इस राहत भरे फैसले से कुलडीहा मौजा में अपने खून पसीने की कमाई से घर बना कर रह रहे गरीब लोगों को बड़ी राहत हुई है l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी