घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की एक आवश्यक बैठक गह्त्शिला स्थित होटल जे एन पैलेस सभागार में कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई l इस बैठक में पूरे घाटशिला अनुमंडल के करीब 82 पूजा कमिटियों के प्त्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएँ और सुझाव समिति के पदाधिकारियों के साथ साझा की l इस बैठक में स्थानीय पुलिस विभाग के प्रतिनिदी के रूप में घाटशिला थाना प्रभारी बी एन सिंह भी उपस्थित रहे l
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तापस चटर्जी ने कहा की वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा कमिटियों के सामने अनुज्ञप्ति की समस्या है l कई पूजा कमिटियों को सालों से अनुज्ञप्ति निर्गत नहीं किया गया है l इस बार हमारा यह प्रयास होगा की जब अगले साल हम बैठक करें तो ये मुदा हमारे बैठक के एजेंडे से गायब हो जाये l

केन्द्रीय अध्यक्ष दुलाला भुइयां ने कहा की पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने विगत वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा पूजा कमिटियों के हर सुझाव और समस्याओं को मजबूती के साथ जिला प्रशासन के समक्ष रखा है और समाधान भी हुआ है l ये क्रम आगे भी जारी रहेगा l वर्तामान में मेढ़ीया दुर्गा पूजा कमिटी की पानी और स्थाई पूजा मंडप निर्माण की समस्या सामने आयी है l पानी की समस्या को इस साल और मंडप की समस्या को अगले साल तक हर हाल में मंडप निर्माण करवा कर हल कर दिया जायगा l
वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा की प्रशासन के साथ -साथ हर पूजा कमिटियों की भी जिम्मेदारी है है की वो आपस में समन्वय स्थापित करके पूजा को पूरे हर्षोल्लास के साथ शांति से मनाएं l उन्होंने अश्वत्थ कुञ्ज दुर्गा पूजा कमिटी की डीजे बजने की मांग पर कहा की इस बारे में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त से मार्गदर्शन प्राप्त कर पूजा कमिटियों को सूचित किया जायगा l मगर पूजा कमिटियाँ भी इस बात का ध्यान दें की ध्वनि प्रदुषण और शोर रहित पूजा हो जिससे माहौल सौहाद्रपूर्ण रहे l इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में विसर्जन दिन के उजाले में करने का प्रयास किया जाये तो यह ज्यादा अच्छा हो सकता है l उन्होंने पूजा कमिटियों को इस और ध्यान देने के लिए कहा l
बैठक में दामपाड़ा और गुडाबाँधा के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आये हुई करीब 10 पूजा कमिटियों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया l इसपर महासचिव ललन सिंह यादव ने उन्हें आश्वस्त किया गया की इस बार बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा l गड्ढों को भरने के लिए जिला प्रशासन से बात करके समय से पुर्व स्लैग उपलब्ध करवा दिया जायगा l
बैठक का सञ्चालन संयुक्त सचिव श्याम शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन बलदेव सिंह मेहरा ने किया l
बैठक में सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष तपन बरुआ, हर्ष यादव सचिव देवराज चटर्जी कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार विशाल यादव,रामबाबू यादव, अभय सिंह , वरीय उपाध्यक्ष देबराज चटर्जी शामिल थे l इसके साथ -साथ घाटशिला अनुमंडल के सभी 82 पूजा कमिटियों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित पदाधिकारी शामिल थे l










