मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर में स्मार्ट वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं मानगो थाना के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन,एसएसपी ने कहा तकनीक युक्त पुलिसिंग से जनता को मिलेगा लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से ऑनलाइन माध्यम से जमशेदपुर में नए एसएसपी स्मार्ट ऑफिस  भवन एवं नवनिर्मित मानगो थाना भवन का उद्घाटन किया l इस नए थाना भवन को अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किया गया है l साथ ही पूरी व्यवस्था को आम लोगो की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है l

इस मौके पर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० एहतेशाम वकारिब ने कहा की नए एसएसपी कार्यालय में वो सभी तकनीकी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी जिससे आम लोगों के लिए पुलिसिंग को सुगम बनाया जा सके l इस भवन का निर्माण झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा लगभग 9.19 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है l यह तीन मंजिला भवन है जिसका क्षेत्रफल 10,000 वर्गफीट है l जिसमे डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम, सीसीटीवी, लिफ्ट, आधुनिक जनसुनवाई कक्ष, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, मीडिया सेल, आधुनिक अग्निशमन प्रणाली और नागरिक प्रश्नों के लिए चैटबॉट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा की जमशेदपुर पुलिस आम लोगो की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जायगा l वहीँ मानगो थाना भवन भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है l इससे पुलिस को काम करने के लिए स्पेस और अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सकेगा l

इस मौके पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी, यातायात पुलिस उपाधीक्षक श्री नीरज,सीटिय डीएसपी मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

और पढ़ें