जादूगोड़ा : राखा कॉपर प्रोजेक्ट के भूतपूर्व कर्मचारी आश्रित संघ ने जादूगोड़ा के कद्दावर भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह के नेतृत्व में भूतपूर्व कर्मचारियों के आश्रितों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एचसीएल व् साऊथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड कम्पनी के अधिकारीयों के साथ संयुक्त रूप से वार्ता की तथा उन्हें अपनी मांगो से सम्बंधित ज्ञापन सौंप कर गंभीरता पूर्वक विचार करने तथा उनके कार्यान्वन की मांग की l
इस वार्ता के दौरान दोनों कम्पनी के वरीय पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों की बातों को सुना और कहा की भूतपूर्व कर्मचारियों की मांग पर एचसीएल तथा साऊथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड गंभीरता से विचार कर रही है l कम्पनी के परिचालन के समय जब भी नौकरी में किसी को लिया जाएगा तो भूतपूर्व कर्मचारी सघ के लोगों के सदस्यों को खासकर तकनीकी रूप से जानकार व्यक्ति को नियोजन में प्राथमिकता दी जायगी l

एचसीएल के अधिकारीयों ने बताया की अभी कम्पनी का पूरा फोकस जल्द से जल्द कम्पनी का परिचालन शुरू करना है l इसके लिए 28 नवम्बर को जन सुनवाई होनी है l उन्होंने भूतपूर्व कर्मचारी आश्रित संघ से अनुरोध किया की वो जन सुनवाई में पूर्ण सहयोग करे जिससे कम्पनी के खुलने का रास्ता प्रशस्त हो सके l संघ के सदस्यों ने कम्पनी को साफ़ शब्दों में कहा की 28 नवम्बर की जनसुनवाई निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए जनसुनवाई के दौरान संघ के सदस्य तठस्थ रहेंगे यानी किसी भी तरह का समर्थन या विरोध नहीं करेंगे l क्योंकि क्षेत्र के निवासी भी यही चाहते हैं की उद्योग खुले और आम लोगों को रोजगार मिले और क्षेत्र का विकास हो l
संघ अपनी मांग को और वरिष्ठ अधिकारीयों सहित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , विपक्ष के नेता बाबू लाल मरांडी, सांसद विद्युत महतो, विधायक सोमेश सोरेन,जिला उपायुक्त,को भी सौपेगी। एचसीएल की ओर से इस वार्ता में, एन० एस० जांगड़े, अभिषेक जी, अर्जुन लोहरा, साऊथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के अधिकारी अभय पांडे उपस्थित रहे l
वहीँ भूतपूर्व कर्मचारी आश्रित संघ की ओर से मनोज प्रताप सिंह, बिजय भकत, विश्वनाथ शर्मा, ओमियों महतो, लिटा राम मुर्मू, विस्वजीत कर्मकार, सुशांत दत्ता,निनी बेहरा, कृष्णा माझी,विष्णु माझी, शांति महतो, मनोहर भकत, विश्वनाथ भकत,पार्थ सारथी ओझा, संतोष कुमार,बबलू माझी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे l कमेटी नें प्रबंधन को चेतावनी दिया है अगर उनकी मांग को नजर अंदाज किया जाएगा तो गेट जाम आंदोलन किया जाएगा l









