स्वर्गीय निर्भय सिंह की स्मृति में आयोजित 65वें रक्तदान शिविर में परशुराम सिंह बागी ने किया रक्तदान कहा जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आएं लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर:  स्वर्गीय निर्भय सिंह की पुण्य स्मृति में रविवार, 22 नवंबर 2026 को भालूबासा स्थित सामुदायिक विकास केंद्र में 65वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं भारत रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह बागी ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

रक्तदान के पश्चात परशुराम सिंह बागी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का महान अवसर है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज अथवा जरूरतमंद परिवार के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। इसलिए समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए और समय-समय पर रक्तदान शिविरों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। लोगों को समझना होगा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ समाज में सेवा और मानवता की भावना भी मजबूत होती है।

उन्होंने स्वर्गीय निर्भय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन करना एक सराहनीय पहल है। इस प्रकार के आयोजन समाज को सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर की ओर से किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना है। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया।

और पढ़ें