जादूगोड़ा : धनतेरस को लेकर जादूगोड़ा में बर्तन, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बाज़ार सज चुका है l हर दुकानदार अपने लुभावने ऑफर के साथ ग्राहकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं l जादूगोड़ा का राखामाइंस स्थित सोमी इलेक्ट्रॉनिक्स इस बार कई लोकलुभावन ऑफर के साथ ग्राहंको के बाच फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है l अपने बेस्ट बाय कीमतों के लिए पूरे पूर्वी सिंहभूम जिला में मशहूर हो चुके इस दूकान के जादूगोड़ा एवं सुंदरनगर की दूकान में हर वर्ग के ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध हैं l
सोमी इलेक्ट्रॉनिक के संचालक राजा दास ने बताया की सामान्यतः जो उपहार ग्राहकों को दिए जाते है वो हमारे यहाँ साल भर चलता है l मगर धनतेरस को ध्यान में रखते हुए विशेष ऑफर दिया जा रहा है l जिसमे टी वी एलईडी , फ्रिज सहित हर खरीद पर भारी छूट के साथ -साथ ख़ास ऑफर भी दिया जा रहा है l सबसे ज्यादा छूट और उपहार मोबाइल फोन की खरीद पर उपलब्ध है l हर मोबाइल फोन की खरीद पर निश्चित उपहार , स्क्रेच कूपन , के अलावा एक स्पेशल एडिशन चांदी का सिक्का हमारे सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है l साथ ही ऑनलाइन से कम कीमत के लिए हमारी पहचान है l उन्होंने कहा की हर ग्राहक को उनके द्वार तक गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध करवाना हमेरी प्राथमिकता है l










