सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 4 माओवादी ढेर होने की सूचना, अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। गुरुवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। लेकिन अब तक आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है।

सुबह से रुक-रुक कर हो रही फायरिंग
सूत्रों के अनुसार, गुरुवार तड़के से ही इलाके में गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ ने गंभीर रूप ले लिया।
छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुंभडीह गांव के पास हुई मुठभेड़
यह मुठभेड़ सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंभडीह गांव के समीप हुई है। इलाका दुर्गम और घने जंगलों से घिरा होने के कारण अभियान में सुरक्षाबलों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ रही है।
डीआईजी कोल्हान ने की मुठभेड़ की पुष्टि
कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा है कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी ऑपरेशन पूरा होने के बाद साझा की जाएगी। हालांकि, फिलहाल उन्होंने मारे गए नक्सलियों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
50 लाख के इनामी नक्सली के मारे जाने की सूचना
सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 50 लाख रुपये के इनामी एक बड़े नक्सली कमांडर को भी मार गिराया है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

  • मुठभेड़ की फाईल फोटो

    इलाके में हाई अलर्ट, मुठभेड़ जारी
    समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी है। पूरे क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और अतिरिक्त बलों को भी मौके पर भेजा गया है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही वास्तविक स्थिति और हताहतों की संख्या स्पष्ट हो पाएगी।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी