भाजपा जादूगोड़ा मंडल ने की संगठनात्मक बैठक कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के लिए दिया गया टास्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : भारतीय जनता पार्टी जादूगोड़ा मंडल की एक संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा की अध्यक्षता में गाँधी मार्केट दुर्गा पूजा मंडप में संपन्न हुई l इस बैठक में सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को तीन राज्यों में पार्टी की बम्पर जीत पर एक दुसरे को बधाई दी l

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की समर अभी शेष है l कार्यकर्त्ता झारखण्ड में भगवा ध्वज लहराने के लिए तैयार रहें l अब वह दिन दूर नहीं है जब हर घर भगवा ध्वज लहराएगा l दीदी की विदाई इस बात का संकेत है की देश में परिवर्तन की लहर चल रही है l

बैठक में उपस्थित भाजपा के जिला महामंत्री हराधन सिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से कहा की बंगाल की जीत से जो हवा बह कर झारखण्ड आएगी उसी से यहाँ भी कमल खिलेगा l अब सभी कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर संगठन को मजबूत बनाने में लग जाना है l इसके लिए पूरी तरह से तैयारी करनी है हर कार्यकर्त्ता को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाना है और वहां की मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करनी है l आम जनता को किसी भी तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ यदि नहीं मिल रहा है , पयेजल की समस्या है , आवास नहीं मिला है तो ऐसे समस्याओं की सूचि बना कर अविलम्ब मंडल अध्यक्ष को उपलब्ध करवाएं l उसके बाद जिस स्तर की समस्या होगी उस विभाग को अवगत करवाते हुए वहां से उसके समाधान की दिशा में प्रयास किया जायगा l उन्होंने कहा ये पार्टी का लक्ष्य है की मूलभूत सुविधाओं से समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति किसी भी हाल में वंचित नहीं रहना चाहिए l इसके लिए सभी समर्पित कार्यकर्त्ता पूरे जोश के साथ जुट जाएँ ताकि रिजल्ट धरातल पर दिखाई दे l

मंडल अध्यक्ष तनुश्री नन्दा ने कहा की अभी हमारे पास जो समय है उसका सदुपयोग करते हुए संगठन विस्तार की दिशा में काम करना है l सभी कार्यकर्त्ता अपने -अपने क्षेत्रों , गाँव , टोला , मोहल्ला की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं को क्रमवार सूचीबद्ध करते हुए जबतक उसका समाधान न हो जाये उसपर नज़र रखें l ऐसा करने से काम धरातल पर दिखाई देगा और आम जनता को उसका लाभ भी मिलेगा l उन्होंने कहा की संगठन के काम को गति देने के लिए छोटी -छोटी टोली बना कर उन्हें दायित्व सौंपा जायगा  और साप्ताहिक बैठक में काम की समीक्षा की जायगी l

इस बैठक में युवा भाजपा नेता रोहित राकेश सिंह , ओबीसी मंडल अध्यक्ष मुकेश भकत,जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह,गौतम झा,मुन्ना जेना,केदारनाथ मिश्रा,शंकर मल्लाह,मोहन प्रसाद शाह,सिकंदर रजक, रीना महाली, मिनती पाल,पबीर दास,रामेश्वर प्रसाद,संजय कुमार, अमर प्रताप सिंह, विश्वजीत कुमार,नागेन्द्र सिंह, मुकेश हंसदा, राजकुमार मुर्मू, सोमेन कर, राकेश कुमार,धर्मा राव, नबीन प्रधान सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी