जादूगोड़ा : भारतीय जनता पार्टी जादूगोड़ा मंडल के नेता कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा के नेतृत्व में जादूगोड़ा थाना प्रभारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा l इस ज्ञापन में आम नागरिको की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा नियमो को सख्ती से लागू करने के साथ -साथ भारी वाहनों के लिए नो – इंट्री के नियमो को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की गयी है l
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान शहर में भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन से उत्पन्न हो रही यातायात समस्याओं, आमजन की असुविधा एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं की ओर आकृष्ट कराया गया। साथ ही, जनहित एवं नगरवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नो एंट्री नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इस मामले में जानकारी देते हुए पूर्वी सिंहभूम के चर्चित एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सामाजिक सुरक्षा और आम नागरिको के हितो की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है l वर्तमान समय में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में भारी वाहनों का दिन भर तेज गति से आवागमन होता रहता है l जिससे सड़क पर चलने वाले आम नागरिको की सुरक्षा में खतरा बना रहता है l इसके लिए स्थानीय थाना प्रभारी का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए एक ज्ञापन दिया गया है जिसमे सड़क सुरक्षा नियमो के साथ -साथ जादूगोड़ा क्षेत्र में नियमित रूप से नो -इंट्री नियम को लागू करवाने और उसका पालन करवाने का आग्रह किया गया है l
युवा भाजपा नेता रोहित राकेश सिंह ने कहा की भारी वाहनों के लिए घनी आबादी वाले क्षेत्रों में परिचालन करने के लिए निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन करवाना अति आवश्यक है l इसके लिए स्थानीय पुलिस को एक ड्राइव चलाना चाहिए ताकि नियमो का सख्ती से पालन सुनिश्चित करवाया जा सके l इसके लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग बहुत जरुरी है l ज्ञापन के माध्यम से यही आग्रह किया गया है l
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज प्रताप सिंह , युवा नेता रोहित राकेश सिंह , भाजपा नेत्री बिनती पाल रीना महाली सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










