गीता मुर्मू को भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर जयप्रकाश सिंह ने दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धालभूमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण इकाई का गठन हो चूका है और इसी के साथ नए पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है l भाजपा की जुझारू और कर्मठ नेत्री गीता मुर्मू पर विश्वास जताते हुए पार्टी ने उन्हें पूर्वी सिंहभूम जिला भाजपा में जिला उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है l इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं  में  काफी उत्साह है l

धालभूमगढ़ के युवा भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने इस मौके पर गीता मुर्मू के आवास पर पहुँच कर उन्हें गुलदस्ता देकर उनका अभिनन्दन किया एवं जिला उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी l

जयप्रकाश सिंह ने कहा की यह वर्ष नारी वंदन वर्ष है l गीता मुर्मू जी काफी लम्बे समय से पार्टी से जुडी रही है और विभिन्न पदों को शुशोभित करती रही है l इनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया है l इस बार इन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है l ग्रामीण जिला के सभी भाजपा कार्यकर्त्ता इस बात को लेकर काफी हर्षित हैं l उन्होंने आशा व्यक्त किया की संगठन को गीता मुर्मू के अनुभव का लाभ मिलता रहेगा l

इधर मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह ने भी अपनी टीम के साथ गीता मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी l उन्होंने आशा व्यक्त किया की गीता मुर्मू के कुशल मार्गदर्शन में पूरे जिला में पार्टी एक अलग मुकाम हासिल करेगी l उन्होंने कहा की गीता मुर्मू को जिम्मेदारी मिलने से महिला कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है l जल्द ही अभियान चला कर अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी में जोड़ा जायगा l

इस मौके पर दीपु अधिकारी, संजय सिंह, जय प्रकाश सिंह, बिमल कुमार कालिंदी,आकाश साव मनोज बिसाई, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गीता मुर्मू  को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी