भाजपा धालभूमगढ़ मंडल ने एमएसपी की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय में किया धरना -प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धालभूमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी धालभूमगढ़ मंडल ने क्षेत्र के किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह के नेतृत्व में धालभूमगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में किसानो और कार्यकर्ताओं के साथ विशाल धरना – प्रदर्शन किया l

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काकुली सिंह ने कहा की हेमंत सरकार में आम जनता के साथ -साथ किसान भी बेहाल है l आची पैदावार देने के बाद भी किसानो को अपने फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है l जबकि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं l मगर मौजूदा सरकार इस रीढ़ को ही तोड़ने का काम कर रही है l जो गहन चिंता का विषय है l

इस मौके पर उपस्थित युवा भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा की आज झारखण्ड के मेहनतकश किसान ये सोचने पर मजबूर है की क्या इसी दिन के लिए हमने इस सरकार को चुना था ?  आम किसान बेहाल है इस तपती गर्मी में दिन भर अपने खेतों में काम करने के बाद भी उन्हें इतनी आमदनी नहीं हो पा रही है जिससे वो अपने परिवार का पेट पाल सकें l बच्चों को कम से कम अच्छी शिक्षा दे सकें l उन्हें अपने हक़ का रूपया न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है l उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी l जब तक अन्नदाता किसानो को उनका अधिकार नहीं मिल जाता हमारा संघर्ष सड़को पर जारी रहेगा l

इस मौके पर किसानो के साथ मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साव, जिला उपाध्यक्ष सह धालभूमगढ़ मंडल प्रभारी गीता मुर्मू, पूर्व जिला मंत्री अजय साहा, सोमा सरकार, पूर्णिमा रॉय, दीपु अधिकारी, संजय सिंह, पल्टू साव, बिमल सिंह मुंडा, मोनाज बिसाई, आकाश साव, मदन मुर्मू, मुना कर, आशीष कस्ता, तुषार कर, लखी राम सोरेन, संदीप महापात्रो एवं शुभोद मुंडा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी