हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कई हथियार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद को बिरसानगर स्थित आवास से, लखिन्द्र लोहार को धतकीडीह से और जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा को गम्हरिया थाना क्षेत्र के धतकीडीह से गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि जगदीश मंडल ने घटना के बाद मुख्य आरोपियों को फरार होने में मदद की, हथियार छिपाए और वाहन उपलब्ध कराया था।

एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी देते हुए आगे बताया कि उस रात गाने को लेकर लड़ाई शुरू हुई थी, हिमांशु और प्रत्युस को सूचना मिली तो उन्होंने ये बात  डीडी बार के मालिक को बताया  जिसके बाद  उन्हें बाउंसर  के द्वारा नीचे भेज दिया गया। तभी बाहर निकलने पर मामले ने और तूल पकड़ लिया, जहां पुलिस की मौजूदगी में युवकों ने घटना को अंजाम दिया। इससे पहले इस मामले में पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि लखिन्द्र लोहार और विधि-विरुद्ध बालक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चापड़, एक कुल्हाड़ी, एक भुजाली, एक बड़ा चाकू, आठ लोहे के पंच, एक स्टील की गुप्ती, एक हीरो मोटरसाइकिल (जेएच-05इएच-7980) तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि 27 जून की रात करीब 11.30 बजे डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर विश्वनाथ लोहरा उर्फ बोदरा एवं उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया था l तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त  सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की गईl  इस मामले में एक नाबालिंग सहित नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका  है l  वहीं डीडी बार के संचालक नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रांजिंट रिमार्ड पर जमशेदपुर लाया  जा रहा है. वहीं मुख्य आरोपी की तलाश जारी है. उसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

भाजपा नेता नीरज सिंह से एमजीएम थाना में पुलिस कर रही पूछताछः- बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हुए दो युवकों पर कातिलाना हमला के मामले में आरोपी बनाये गये नीरज सिंह को जमशेदपुर लाया गया। मानगो और उलीडीह थाना प्रभारी और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उनको राजस्थान से रांची लाया गया। उनको राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर थाना से गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद झारखंड पुलिस ने उनको हैंडओवर लिया l उनको ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस लेकर आयी l  सड़क मार्ग से नीरज सिंह को राजस्थान से दिल्ली लाया गया  इसके बाद दिल्ली से  हवाई मार्ग  से उनको रांची लाया गया, जहां से सड़क मार्ग से उन्हें लेकर  पुलिस जमशेदपुर पहुंची l   जमशेदपुर में यहां उनको एमजीएम थाना में रखा गया है l  जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि नीरज सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही हैं। बताया जाता है कि चार दिनों की ट्रांजिट रिमांड राजस्थान के सीकर कोर्ट से मिली है l सूत्रों के अनुसार  एमजीएम थाना में रखकर नीरज सिंह से पूछताछ की जा रही है l सूत्रों के अनुसार पुलिस  नीरज सिंह से इस मामले की गहन जानकारी हासिल करने की कोशिश में लगी  है l  बताया जाता है कि उनके कॉल डिटेल को जब पुलिस खंगाला है तो पाया है कि उनकी बातचीत घटना के दिन अपराधी राहुल दुबे से बातचीत हुई है. हालांकि, नीरज सिंह ने पुलिस को बताया है कि राहुल दुबे अक्सर बार में आता था और शराब में छूट देने तो कभी गाना बजाने को लेकर फोन करता था. घटना के दिन भी वहीं किया l राहुल दुबे ने गाना बजाने को लेकर फोन किया क्योंकि नीरज सिंह के डीडी बार का वह रेगुलर कस्टमर के तौर पर जानता था l  राहुल दुबे के साथ के कनेक्शन को जानने के प्रयास किया जा रहा है। राहुल दुबे कदमा का रहने वाला अपराधिक चरित्र का व्यक्ति है और पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है l  वहीं, यह भी जांच में पाया गया है कि राहुल दुबे की बातचीत मुख्य शूटर विश्वजीत मंडल उर्फ बोदरा से हुई है l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी