जादूगोड़ा : रामनगर के लोगों को सांसद निधि से मिला 500 फीट लम्बा सड़क मंडल अध्यक्ष ने किया निरिक्षण ,ग्रामीणों ने सांसद को दिया धन्यवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के रामनगर कॉलोनी के लोगों को बरसात में कीचड भरी सड़क से निजात मिल गयी है l सांसद विद्युत् वरन महतो के सांसद निधि और ग्रामीण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकप्रिय युवा भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा के प्रयासों से रामनगर कॉलोनी में पेवर्स ब्लाक बिछा कर 500 फीट लम्बी सड़क तैयार हो गयी है l इससे बरसात के मौसम में रामनगर कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है l

रविवार को इस नवनिर्मित सड़क का निरिक्षण करने पहुंची भाजपा की जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा को ग्रामीणों ने पूरे सड़क का निरिक्षण करवाया l सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में सांसद निधि से बनी सड़क के निर्माण के लिए सांसद को धन्यवाद दिया l मंडल अध्यक्ष ने ग्रामीणों से कार्य के बारे में जानकारी ली और निकट भविष्य में कॉलोनी के विकास के लिए और क्या कार्य किया जा सकता है इसकी सूचि बनाकर देने का लिए ग्रामीणों से कहा l

अशोक विश्वकर्मा ने बताया की काफी दिनों से यहाँ के लोगों आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी l इस बात को सांसद विद्युत् वरन महतो के संज्ञान में लाया गया उन्होंने तत्काल इस कार्य के लिए स्वीकृति दे दिया और यथाशीघ्र निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया जिसके बाद बरसात के बीच में ही लगकर इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाया गया है l

और पढ़ें